
श्यामपुर में मिट्टी के अवैध खनन में लिप्त तीन ट्रैक्टर व एक लोडर सीज
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के श्यामपुर गांव में चल रहे अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। अवैध खनन की सूचना पर प्रशासनिक टीम ने मौके पर छापेमारी की।
कार्रवाई के दौरान टीम ने मौके से मिट्टी खनन में इस्तेमाल किए जा रहे तीन ट्रैक्टर और एक लोडर को सीज कर दिया। प्रशासन की कार्रवाई से अवैध खनन में लगे लोगों में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि प्रशासनिक टीम ने मौके पर जांच-पड़ताल करते हुए खनन से संबंधित जानकारी भी जुटाई। वहीं, कार्रवाई के बाद प्रशासन ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480




















