
महिला की मौत के मामले में जांच के लिए कमेटी गठित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित निजी अस्पताल में उपचार के दौरान प्रसव के बाद महिला की दर्दनाक मौत हो गई जिससे परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने सीएमओ कार्यालय में शिकायत की है जिसके बाद सीएमओ ने मामले में जांच कमेटी गठित कर पीड़ित और अस्पताल पक्ष को सुनने के लिए कार्यालय बुलाया है। सीएमओ डॉक्टर वेद प्रकाश ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में आया है। दोनों पक्षों को सुना जा रहा है। जांच के लिए कमेटी का गठन कर दिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
हापुड़ के अतरपुरा निवासी काजल को 29 अप्रैल को गढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। भर्ती के कुछ देर बाद अस्पताल के स्टाफ ने बताया कि गर्भ में शिशु और मां की हालत खतरे में है। तुरंत ऑपरेशन करना होगा। ऑपरेशन के बाद काजल ने बेटे को जन्म दिया। जैसे ही काजल होश में आई। उसने पेट में दर्द और सांस लेने में समस्या होना बताया। स्टाफ ने इंजेक्शन दे दिया लेकिन आराम नहीं लगा। 30 अप्रैल की रात तबीयत अधिक बिगड़ने पर महिला चिकित्सक को बताया जो अगले दिन दोपहर में मरीज को देखने आई। 1 मई को काजल को मेरठ के निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। चिकित्सकों ने काजल का उपचार किया तो पता चला कि इसकी दोनों किडनी फेल हो चुकी है। लीवर भी काम नहीं कर रहा। परिजनों ने ऑपरेशन के बाद सेप्टिक फैलने से अंग फेल होना बताया। उसके बाद मृतका के परिजन सीएमओ से मिले और मामले में कार्रवाई की मांग की। सीएमओ ने जांच के लिए कमेटी गठित कर दी है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010

























