👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के हामिद चौक में हाल ही में दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान जमकर लात घूंसे चले जिसका सीसीटीवी अब सामने आया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पिलखुवा के हामिद चौक निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि वह घर के बाहर खड़ी ई-रिक्शा में सामान भर रहा था। कुछ दबंग आ धमके और उसे उल्टा सीधा कहने लगे जिसके बाद विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। मारपिटाई का वीडियो अब सामने आया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
























