
👁 17 views Views
ई-स्कूटी व बाइक की भिड़ंत में चार घायल
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के बछलौता फ्लाईओवर के पास नए हाईवे पर मंगलवार को स्कूटी और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कूटी और बाइक सवार चार लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
बताया जा रहा है कि घायलों में दो युवतियां भी शामिल हैं। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559





















