
👁 49 views Views
बृजनाथपुर शुगर मिल के सीजनल कर्मचारियों ने मांगा बकाया का भुगतान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बृजनाथपुर शुगर मिल के सीजनल कर्मचारियों को वर्षों से भुगतान न मिलने के कारण उनके परिवार के समक्ष आर्थिक संकट खड़ा हो गया है और पारिवारिक खर्च चलाना भी दूभर हो रहा है।
कर्मचारी भुगतान की मांग को लेकर अफसरों के चक्कर लगा रहे हैं और उन्हें कोरा आश्वासन मिल रहा है। सीजनल कर्मचारी रवि कुमार, अविनाश कुमार, भीमसेन, सुमित मावी आदि बकाया भुगतान की मांग को लेकर मंगलवार को हापुड़ कलेक्टर पहुंचे।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025





















