हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित रामलीला मैदान में मेरठ जोन एडीजी राजीव सभरवाल ने सोमवार की रात को मेले का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उनके साथ हापुड़ के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर, अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार मिश्र, एसडीएम सदर हापुड़ दिग्विजय सिंह, क्षेत्राधिकारी हापुड़ अशोक सिसोदिया, हापुड़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडे व अन्य पुलिसकर्मी तथा अधिकारी उपस्थित रहे। मेले में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने पर जोर दिया। साथ ही शासन द्वारा जारी गाइडलाइंस का पालन कराने के लिए भी अधिकारियों को निर्देश दिए। एडीजी ने इस दौरान निर्देश दिए कि मेले में आने वाले लोगों को किसी तरह की समस्या ना हो। पुलिस मुस्तैदी के साथ अपने कार्य को जारी रखें।
























