
बंद गोभी में फंगस व गलन की बीमारी
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर(ehapurnews.com): गत तीन दिन तक जनपद हापुड़ में रुक-रुक कर हुई वर्षा से धान, गन्ना तथा बंद गोभी की फसल को नुकसान पहुंचने की खबरें हैं। हापुड़ जनपद में बड़े पैमाने पर बंद गोभी की फसल होती है और किसान महंगे बीज बो कर बंद गोभी की अच्छी पैदावार होने तथा अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद करता है, परंतु 3 दिन की बारिश ने फिलहाल किसानों की उम्मीद पर पानी फेर दिया है। किसान फसल पर कीटनाशक दवा का छिड़काव कर फसल को बचाने का प्रयास कर रहा है।
किसानों ने बताया कि जनपद हापुड़ के ग्रामीण इलाकों में बड़े पैमाने पर बंद गोभी बोई गई है जिसमें तीन दिन की बारिश से फंगस व गलन की बीमारी लग गई है। भविष्य में फिर बारिश होने के संकेत मिल रहे हैं। किसान कीटनाशक दवा छिड़क रहा है जो बेअसर दिखाई दे रही है। किसान सरकार की ओर मदद के लिए निहार रहा है।
Gopal Ji Jewellers, Wholesaler of High Class Gold, Silver & Diamond Ornaments: 9758449179





















