
👁 9 views Views
घर में निकले वाटर स्नेक को पकड़ा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के जसरूप नगर में स्थित एक घर में वाटर स्नेक सांप निकलने से हड़कंप मच गया।इसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद उसने सांप को पकड़ा और सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।
सोमवार को सुबह के समय जानकारी मिली कि जसरूप नगर में स्थित सुभाष के घर में अचानक वॉटर स्नेक निकल आया जिससे परिवार में हड़कंप मच गया। करीब एक फीट लंबे सांप को देखकर सभी के होश उड़ गए। इसके बाद वन कर्मी भरत मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद उन्होंने सांप का रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
ईंट नहीं बल्कि पूरा घर आरसीसी का, अभी बुक करें अपार्टमेंट: 9557396447























