
हापुड के कांग्रेसियों ने मनाई पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):हापुड के कांग्रेसियों ने पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि सोमवार को हापुड जिला कांग्रेस मुख्यालय पर मनाई। जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने अब्दुल कलाम आजाद के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें अपनी-अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने पूर्व राष्ट्रपति को याद करते हुए कहा कि अब्दुल कलाम आजाद ने सिखाया कि जीवन में चाहें विषम परिस्थिति क्यों न हो, पर जब आप अपने सपने को पूरा करने की ठान लेते हैं तो उन्हें पूरा करके ही रहते हैं। अब्दुल कलाम के विचार आज भी युवा पीढ़ी को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।
शहर अध्यक्ष इरफान अहमद ने कहा कि डा कलाम को बैलेस्टिक मिसाइल और प्रक्षेपण यान प्रौद्योगिकी के विकास के कार्यों के लिए भारत में ‘मिसाइल मैन’ के रूप में जाना जाता है।
कांग्रेस जनों ने पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम आजाद के पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर भूतपूर्व विधायक गजराज सिंह, रजनीश त्यागी, पंडित अरविंद शर्मा, रश्मि चौधरी, हर्ष कुमार सिरोही, पवन कौशिक, चौधरी मुरसलीन, आदेश शर्मा, खुशनूद अली, संदीप कुमार, निसार पठान, गौरव गर्ग, कुसुम लता, अफजाल आढ़ती, राज सिंह गुर्जर, इकराम सैफी, मुकीम खान, आकाश त्यागी, शहजाद, जितेंद्र नागर, रामलाल आर्य, सचिन गोयल, सुधीर शर्मा, यूसुफ हवारी, शाह नवाज, अब्दुल कलाम, अनूप कर्दम, रजत शर्मा, नेपाल सिंह, गोपाल भारती, महबूब अली आदि उपस्थित थे।
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*






















