
जितेंद्र नागर सिंभावली ब्लॉक कांग्रेस के पुन अध्यक्ष नियुक्त
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): हापुड के जिला कांग्रेस मुख्यालय पर कांग्रेसी पदाधिकारियों की सोमवार को नियुक्ति की गई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने सिंभावली ब्लॉक के लिए जितेंद्र नागर को ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है। साथ ही राजीव विहार निवासी विजय कुमार को जिला कांग्रेस कमेटी में सचिव के पद पर नियुक्त किया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा है कि पार्टी पदाधिकारियो और कार्यकर्ताओं की मांग पर ही जितेंद्र नागर को सिंभावली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा हैं कि जितेंद्र नागर को सिंभावली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किए जाने से कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी में रोजाना नए पदाधिकारियों की नियुक्ति हो रही है। उन्होंने कहा हैं कि छात्र आंदोलन की जीत के लिए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के योगदान को पूरे देश में सराहा जा रहा है। उससे प्रभावित होकर आज की युवा पीढ़ी कांग्रेस पार्टी से जुड़ रही हैं।
बधाई देने वालों में ये लोग उपस्थित रहे
शहर अध्यक्ष हापुड़ इरफान अहमद, पूर्व विधायक गजराज सिंह, पिलखुआ नगर अध्यक्ष रजनीश त्यागी, पूर्व धौलाना विधानसभा प्रत्याशी पंडित अरविंद शर्मा, रश्मि चौधरी, हर्ष कुमार सिरोही, पवन कौशिक, चौधरी मुरसलीन, आदेश शर्मा, खुशनूद अली, संदीप कुमार, निसार पठान, गौरव गर्ग, कुसुम लता, अफजाल आढ़ती, राज सिंह गुर्जर, संजय छाबड़ा, इकराम सैफी, मुकीम खान, आकाश त्यागी, शहजाद, जितेंद्र नागर, रामलाल आर्य, सचिन गोयल, सुधीर शर्मा, यूसुफ हवारी, शाह नवाज, अब्दुल कलाम, अनूप कर्दम, रजत शर्मा, नेपाल सिंह, गोपाल भारती, महबूब अली।
हापुड़ के कमर्शियल प्रोजेक्ट “, THE HIVE” में 16 लाख से करें निवेश: 9760254555, लोन की सुविधा उपलब्ध























