
कैंटीन के बाहर युवक पर रोड से हमला करने के मामले में मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मजीदपुरा स्थित कैंटीन में मामूली कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि आठ नौ लोगों ने मिलकर एक युवक पर लोहे की रोड, पंच, पाइप से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने मामले में तीन नामजद व 5-6 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
मौहल्ला मजीदपुरा की रहने वाले नदीम ने बताया कि 2 अगस्त की दोपहर वह कैंटीन की ओर जा रहा था। रास्ते में उसकी मुलाकात गुड्डू से हुई जिसने गाली-गलौज शुरू कर दिया। गुड्डू अपने भाई यामीन, शोहिल और अन्य युवक के साथ कैंटीन में पहुंचा जहां उसे बाहर खींचकर मारपीट की।
#Property में निवेश करने व किसी भी प्रकार का #Insurance कराने के लिए संपर्क करें: 7351777979





















