
गढ़मुक्तेश्वर में बैंक खाते से निकले 6.67 लाख रुपये, कथित धोखाधड़ी के मामले में मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के बैंक खाते से बिना अनुमति ₹6,67,624 की रकम निकाले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने गढ़मुक्तेश्वर थाने में शिकायत देकर मामले की जांच और रकम बरामदगी की मांग की है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
शिकायतकर्ता के अनुसार, पीड़ित का का खाता Central Bank of India की गढ़मुक्तेश्वर शाखा में है। आरोप है कि उसकी जानकारी और अनुमति के बिना खाते से ₹6,67,624 निकाल लिए गए। शिकायतकर्ता का कहना है कि उसके खाते में UPI, Google Pay या PhonePe जैसी कोई सुविधा सक्रिय नहीं थी और उसने स्वयं भी यह लेन-देन नहीं किया।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। निरीक्षक सुधीर कुमार को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। पुलिस लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड और खाते की जानकारी की जांच कर रही है।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480




















