
विवाहिता को प्रताड़ित करने के मामले में पति व ससुर समेत छह मुकदमा
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ देहात थाना क्षेत्र की रहने वाली विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए पति बादल, ससुर सुभाष, जेठ दुर्गेश, सास, ननंद, जेठानी निवासीगगण ग्राम फफूडा , खरखोदा मेरठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
FIR में दर्ज शिकायत के मुताबिक एक ग्राम की महिला की शादी 3 मार्च 2025 को ग्राम फफूड़ा, मेरठ निवासी बादल के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि शादी में पीड़िता के पिता ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार घरेलू सामान, मोटरसाइकिल और सोने-चांदी के आभूषण दिए थे।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसका पति शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि ससुराल पक्ष के अन्य लोग भी उसे प्रताड़ित करते थे और अतिरिक्त मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ अभद्र व्यवहार किया गया।
शिकायत के आधार पर थाना हापुड़ देहात पुलिस ने पति बादल समेत ससुर, जेठ, सास, ननद और जेठानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 85, 115(2) और 74 के साथ दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3 और 4 के तहत कार्रवाई की है। पुलिस की जांच जारी है।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464




















