
पिलखुवा: कार व बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार घायल
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर गुरुवार की देर रात ग्राम लाखन के सामने वेगनर गाड़ी ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। सड़क हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद कार चालक वाहन को मौके से छोड़कर फरार हो गया। पुलिस मौके पर पहुं और मामले की जांच शुरू की।
गाजियाबाद से हापुड़ की ओर जाने वाली दिशा में पेट्रोल पंप के पास यह हादसा हुआ जिसमें बाइक सवार गिरकर घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस की मौके पर पहुंची। पुलिस फरार कार चालक और सीसीटीवी के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
मेरठ स्वीट्स लेकर आए हैं बिस्कॉफ बर्फी: 9760414343, 9897693627



















