
लम्पी वायरस पर काबू पाने तक पशु पैठ पर रोक
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के 24 गांवों में लम्बी वायरस से पीड़ित 94 गौवंश मिलने पर हड़कम्प मचा है। अब लम्पी वायरस पर काबू पाने तक जनपद हापुड़ में पशु पैठ नहीं लगेगी। पशु पैठ पर फिलहाल प्रतिबंध लगा दिया गया है।
लंपी स्किन डिजीज बीमारी ने हापुड़ में पैर पसार लिए है। 24 गांवों में 94 से ज्यादा गोवंश इस बीमारी से ग्रसित है। जिसको लेकर शासन द्वारा जारी एडवाइजरी को लेकर पशु पालन विभाग के निदेशक ने हापुड़ पशु पालन विभाग के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दे दिए है।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ ओम मिश्रा ने बताया कि जनपद में लगने वाली पशु पैठ, पशु बाजार संक्रमण के समाप्त न होने तक बंद कर दिए गए हैं। जिसके लिए पुलिस-प्रशासन से सहयोग लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि हापुड़, गढ़ और अठसैनी आदि में साप्ताहिक पशु पैठ अंग्रिम आदेश तक बंद कर दिए गए हैं।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068




















