
👁 38 views Views
बाबूगढ़ में मारपीट, एक युवक घायल
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव छपकौली स्थित नहर पर मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद मारपीट हो गई। मारपीट की घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। पुलिस द्वारा मारपीट के कारणों और घटना में शामिल लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
घुटनों के दर्द, स्लिप डिस्क से परेशान तो आधुनिक मशीनों द्वारा कराएं फिजियोथैरेपी: 7417230216




















