
घर में घुसकर महिलाओं से अभद्रता व मारपीट करने के मामले में छह पर मुकदमा
हापुड़, सीमन(ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के हापुड़ क्षेत्र के गांव जोगीपुरा अहमद नगर में पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने घर में घुसकर महिलाओं से अभद्रता और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की हैं।
आपको बता दें कि पीड़ित वसीम ने बताया की 6 जुलाई की रात करीब 12:00 बजे हसीन, सावेज, शौकीन, शाहरुख, आजम, और फैजान लाठी- डंडे लेकर उनके घर में घुस आए। घर में मौजूद उनकी पत्नी और भाभी पर पुरानी रंजिश को लेकर उनके साथ अभद्रता और मारपीट शुरू कर दी। जब वसीम उनके बचाव को आया तो आरोपियों ने उस पर भी हमला कर दिया। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी उनको जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और बाद में पीड़ित ने पुलिस को मामले से अवगत कराया। सदर कोतवाली के एसएचओ सदर मनीष चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले में कार्यवाही की जा रही हैं।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651
























