
युवक से 23 लाख की ठगी के आरोप में महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के देहात थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से करीब 23 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित सऊदी अरब में प्राइवेट नौकरी करता था जिसका आरोप है कि महिला ने अलग-अलग योजनाओं में निवेश और पैसे को दोगुना करने के नाम पर उससे रकम ली, लेकिन बाद में पैसे वापस मांगने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की बात करने लगी।
पीड़ित के मुताबिक, आरोपी महिला ने भरोसा दिलाया था कि रकम निवेश करने के बाद उसे अच्छा मुनाफा मिलेगा इसी विश्वास में युवक ने अलग-अलग समय पर महिला को करीब 23 लाख रुपये दे दिए। जब काफी समय बाद कुछ नहीं हुआ और न ही रकम वापस हुई, तो युवक ने अपने पैसे वापस मांगे। आरोप है कि महिला ने रुपये लौटाने के नाम पर उससे 92 हजार रुपए और अपने खाते में करवा लिए और तय समय पर युवक को घर बुलाकर उसकी तस्वीरें खींच ली और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगी। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की और मामले में कार्रवाई की मांग की। मामले में न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068


















