
अस्पताल में गैरहाजिरी पर 21 डॉक्टर-कर्मचारियों पर कार्रवाई, एक दिन का वेतन कटा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में स्वास्थ्य विभाग ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले डॉक्टरों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की है। अगस्त माह के अंत में सीएमओ डॉ. किशोर कुमार आहूजा ने धौलाना सीएचसी और सपनावत का अचानक निरीक्षण किया था।
निरीक्षण के दौरान 20 चिकित्सक और कर्मचारी गैरहाजिर मिले। इसके अलावा हापुड़ ब्लॉक के अस्पताल में तैनात एक नर्स भी ड्यूटी से अनुपस्थित मिली। सभी से गैरहाजिरी को लेकर स्पष्टीकरण मांगा गया था, लेकिन संबंधित कर्मचारियों की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया।
इसके बाद सीएमओ के निर्देश पर अनुपस्थित मिले कुल 21 डॉक्टरों और कर्मचारियों का एक-एक दिन का वेतन काटने की कार्रवाई की गई है।
सीएमओ ने स्पष्ट किया कि निरीक्षण के दौरान ड्यूटी से गायब मिले कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई है। साथ ही भविष्य में ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की चेतावनी भी दी गई है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010

















