हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर की मेरठ रोड पर स्थित सीमेंट दुकान के मुनीम से शुक्रवार को बदमाशों ने 21 हजार रुपए व मोबाइल लूट लिया और फरार हो गए। पीड़ित अपने घर जा रहा था कि तभी रास्ते में दो बाइक पर सवार होकर आए पांच बदमाशों ने उसे रोका और जेब में रखी 21 हजार रुपए की नकदी व स्मार्टफोन लूट कर फरार हो गए। पीड़ित ने घर पहुंच कर स्वजनों को आपबीती बताई जिसके बाद शनिवार को उसने सीमेंट व्यापारी के साथ थाने में रिपोर्ट लिखवाई। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
आपको बता दें कि गढ़ में मेरठ रोड पर गणपति सीमेंट ट्रेडर्स है जिसका मुनीम शुक्रवार को वेतन लेने के बाद घर जा रहा था लेकिन रास्ते में ही बदमाशों ने उसके पैसे लूट लिए और फरार हो गए। शनिवार को सीमेंट व्यापारी के साथ पीड़ित थाने पहुंचा और पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:

























