हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र में एक फैक्ट्री के संचालक को लाभ पहुंचाने के मामले में बिना एस्टीमेट लाइन शिफ्टिंग की शुरुआती जांच में लगाए गए आरोप सही पाए गए हैं। पिलखुवा के अधिशासी अभियंता भूपेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की शुरुआती जांच उन्होंने खुद की जो नियम विरुद्ध पाई गई। ऐसे में एसडीओ और जेई की सीधे जवाबदेही बनती है जिसकी रिपोर्ट बनाकर ऊपर भेजी गई है।

आपको बता दें कि धौलाना में एक फैक्ट्री के ऊपर से गुजर रही लाइन को बिना एस्टीमेट शिफ्ट किया गया।
ट्रांसमिशन के बिजली घर से धौलाना क्षेत्र में स्थित एक ग्लूकोस फैक्ट्री को सीधी लाइन जा रही है जिसके नीचे एक फैक्ट्री का निर्माण किया गया। ऊर्जा निगम को चूना लगाते हुए नियम विरुद्ध विद्युत लाइन को शिफ्ट किया गया जिससे राजस्व को नुकसान हुआ। मामले की जांच चल रही है।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:
























