
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की मोदीनगर रोड पर स्थित गांव बदनौली में हुई फायरिंग के मामले में घायल दीपक जिंदगी और मौत की जंग हार गया। दीपक की मेरठ में उपचार के दौरान दर्दनाक मौत हो गई जिससे परिजनों में कोहराम मचा है। वहीं घायल बंटी और मुनेश की हालत में सुधार बताया जा रहा है।आपको बता दें कि शुक्रवार को गांव बदनौली में दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग और पथराव की घटना में दीपक, बंटी और मुनेश घायल हुए थे। दीपक के सीने में गोली फंसी थी जिसे अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। दीपक की हालत बिगड़ती चली गई जिसने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। गांव में भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात है। परिजनों का रो-रोकर बुरा है।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068


















