
👁 1 views Views
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र स्थित कुचेसर रोड चौपला पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एडवांस डेकोरेटिव लैमिनेट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में CGST नोएडा की टीम ने छापेमारी की।
बताया जा रहा है कि नोएडा कमिश्नरेट से पहुंची CGST की टीम ने कंपनी परिसर में जांच-पड़ताल शुरू की। टीम द्वारा कंपनी से जुड़े दस्तावेजों, रिकॉर्ड और अन्य जरूरी कागजात की जांच की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक करीब चार घंटे से CGST की कार्रवाई लगातार जारी है जिसके चलते कंपनी परिसर में हलचल बनी हुई है।फिलहाल CGST टीम की कार्रवाई जारी है और अधिकारियों की जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ हो पाएगी।

















