
👁 164 views Views
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ के पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने हापुड़ कोतवाली प्रभारी मनीष चौहान को लाइन हाजिर कर दिया है जबकि थाना प्रभारी सुरेश कुमार को हापुड़ कोतवाल बनाया है। एसपी द्वारा की गई इस कार्रवाई से हड़कंप मचा है। एसपी ने हापुड़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान को लाइन हाजिर कर दिया है। कपूरपुर थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश को थाना प्रभारी निरीक्षक हापुड़ बनाया है, जबकि मीडिया सेल प्रभारी उप निरीक्षक अशोक कुमार सिंह को थाना अध्यक्ष कपूरपुर बनाया है।

















