भाजपाइयों ने घर-घर जाकर गिनाई उपलब्धियां
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): भाजपा के जिलाध्यक्ष उमेश राणा की अगुवाई में सोमवार को भाजपाइयों ने गढ़मुक्तेश्वर के ग्राम झडीना में पहुंचकर कर केंद्र सरकार की गत 9 साल की उलब्धियों को गिनाया। भाजपाई सोमवार की सुबह गांव झडीना पहुंचे और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार के सेवा,सुशासन एवं गरीब कल्याण के सफलतापूर्वक 9 वर्ष पूर्ण होने पर गढ़ देहात मण्डल शक्तिकेंद्र ग्राम झड़ीना बूथ न.135,136,137 पर भाजपा कायकर्ताओं ने “घर -घर संपर्क कर मोदी के ऐतिहासिक कार्यों व जनकल्याणकारी योजनाओ को जन जन तक पहुंचाया।प्रधान मंत्री मोदी के मार्गदर्शन में केंद्र की भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विभिन्न उपलब्धियों पर आधारित पुस्तक भेंट की तथा आवास पर स्टीकर लगाए। ग्राम झड़ीना की जनता ने प्रधानमंत्री के कार्यों से प्राभावित होकर 9090902024 पर मिस्ड कॉल कर अपना स्नेह और समर्थन दिया।भाजपाई अभियान के दौरान अभिभूत दिखाई दिए और प्रसन्नता चेहरे पर थी।
Admission Open Now for SA International School : 9258003065
























