सरकारी कर्मचारी के दो मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने का मामला: कानून व लेखपाल समेत 14 पर दर्ज होगा मुकदमा










सरकारी कर्मचारी के दो मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने का मामला: कानून व लेखपाल समेत 14 पर दर्ज होगा मुकदमा

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हापुड़ न्यायाधीश सौरभ कुमार वर्मा ने सरकारी कर्मचारी की मौत के मामले में दो अलग-अलग पत्नियों द्वारा मृत्यु प्रमाण पत्र बनाए जाने के मामले में कानूनगो, लेखपाल समेत 14 के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। हापुड़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि न्यायालय के आदेश मिल गए हैं। मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी।

अधिवक्ता शिव कुमार शर्मा ने बताया कि उत्तराखंड के चमोली में सरकारी अस्पताल के सरकारी कर्मचारी अरुण कुमार की मौत के बाद दो अलग-अलग पत्नियों द्वारा मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के मामले में एक पत्नी न्यायालय की शरण में गई। मूल रूप से चमोली की रहने वाली चंद्रकला वर्मा के पति की मृत्यु 1 जून 2024 को हृदय गति रुकने के कारण हुई थी। दो जून को करणप्रयाग उत्तराखंड में मृतक अरुण कुमार का पोस्टमार्टम किया गया और वहीं से मृत्यु प्रमाण पत्र भी जारी किया गया। इसी बीच हापुड़ निवासी एक महिला ने खुद को मृतक की पत्नी बताते हुए हापुड़ नगर पालिका परिषद से 19 जुलाई 2024 को कई लोगों के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेज के आधार पर मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करा लिया। चंद्रकला ने न्यायालय में दोषियों पर मुकदमा पंजीकृत कराने के लिए प्रार्थना पत्र का आवेदन किया जिसके बाद कोर्ट ने मामले में मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। बता दें कि तत्कालीन रजिस्ट्रार नगर पालिका, तत्कालीन मुख्य सफाई निरीक्षक, कानूनगो, लेखपाल समेत कई 14 के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं।

एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365









  • Related Posts

    हापुड़ पुलिस ने सीपीआर देकर बचाई युवक की जान

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव चित्तौडा निवासी संजय गढ़-स्याना रोड़ से गुजर रहे थे, तभी अचानक सड़क किनारे बेहोश होकर गिरने की सूचना/इवेन्ट…

    Read more

    विद्युत वितरण मंडल हापुड़ के अधीक्षण अभियंता का तबादला

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / संजय कश्यप (ehapurnews.com): विद्युत वितरण मंडल हापुड़ के अधीक्षण अभियंता सुधीर कुमार अग्रवाल का स्थानांतरण किया गया है जिन्हें अधीक्षण अभियंता (संबद्ध) कार्यालय…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हापुड़ पुलिस ने सीपीआर देकर बचाई युवक की जान

    हापुड़ पुलिस ने सीपीआर देकर बचाई युवक की जान

    विद्युत वितरण मंडल हापुड़ के अधीक्षण अभियंता का तबादला

    विद्युत वितरण मंडल हापुड़ के अधीक्षण अभियंता का तबादला

    डीआईओएस कार्यालय पर दूसरे दिन भी जारी रहा धरना प्रदर्शन

    डीआईओएस कार्यालय पर दूसरे दिन भी जारी रहा धरना प्रदर्शन

    27 जनवरी को बैंक कर्मचारियों ने किया हड़ताल का आह्वान

    27 जनवरी को बैंक कर्मचारियों ने किया हड़ताल का आह्वान

    कड़ाके की सर्दी में 500 लोगों को वितरित की गर्म चाय व बिस्किट

    कड़ाके की सर्दी में 500 लोगों को वितरित की गर्म चाय व बिस्किट

    भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा ने 14 जनवरी को मकर संक्रांति मनाने का लिया फैसला

    भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा ने 14 जनवरी को मकर संक्रांति मनाने का लिया फैसला
    error: Content is protected !!