हापुड़: दहेज उत्पीड़न के मामले में स्याना की पूर्व चेयरमैन समेत पांच पर मुकदमा










हापुड़: दहेज उत्पीड़न के मामले में स्याना की पूर्व चेयरमैन समेत पांच पर मुकदमा

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के मामले में स्याना नगर पालिका की पूर्व चेयरमैन समेत पांच के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। हापुड़ देहात क्षेत्र के मोहल्ला कवि नगर निवासी कुंजन भारती की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए पति अमित कुमार पुत्र अशोक कुमार, स्याना नगर पालिका की पूर्व चेयरमैन सास कमला देवी, जेठ रवि कुमार, देवर सुमित व मनीष निवासीगण पट्टी हुल्ली श्याना हाल निवासी गढ़ रोड, बैंक के पास, स्याना, जनपद बुलंदशहर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

आपको बता दें कि कुंजन भारती ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 21 अप्रैल 2018 को उसकी शादी बुलंदशहर के स्याना के अमित के साथ हुई थी। उसके पिता ने शादी में 20 लाख रुपए खर्च किए थे। शादी में मिले दान दहेज से पति, सास, जेठ, देवर खुश नहीं थे और उसे लगातार प्रताड़ित करते। अतिरिक्त दहेज में पांच लाख और कार की मांग करते। मांग पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित करते। पीड़िता ने मामले की शिकायत दिल्ली महिला आयोग में की लेकिन उसके बावजूद भी उसे प्रताड़ित किया गया। इसके बाद एसपी के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मेरठ स्वीट्स से बनवाएं स्पेशल भाजी बॉक्स: 9897693627









  • Related Posts

    हापुड़ पुलिस ने सीपीआर देकर बचाई युवक की जान

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव चित्तौडा निवासी संजय गढ़-स्याना रोड़ से गुजर रहे थे, तभी अचानक सड़क किनारे बेहोश होकर गिरने की सूचना/इवेन्ट…

    Read more

    विद्युत वितरण मंडल हापुड़ के अधीक्षण अभियंता का तबादला

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / संजय कश्यप (ehapurnews.com): विद्युत वितरण मंडल हापुड़ के अधीक्षण अभियंता सुधीर कुमार अग्रवाल का स्थानांतरण किया गया है जिन्हें अधीक्षण अभियंता (संबद्ध) कार्यालय…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हापुड़ पुलिस ने सीपीआर देकर बचाई युवक की जान

    हापुड़ पुलिस ने सीपीआर देकर बचाई युवक की जान

    विद्युत वितरण मंडल हापुड़ के अधीक्षण अभियंता का तबादला

    विद्युत वितरण मंडल हापुड़ के अधीक्षण अभियंता का तबादला

    डीआईओएस कार्यालय पर दूसरे दिन भी जारी रहा धरना प्रदर्शन

    डीआईओएस कार्यालय पर दूसरे दिन भी जारी रहा धरना प्रदर्शन

    27 जनवरी को बैंक कर्मचारियों ने किया हड़ताल का आह्वान

    27 जनवरी को बैंक कर्मचारियों ने किया हड़ताल का आह्वान

    कड़ाके की सर्दी में 500 लोगों को वितरित की गर्म चाय व बिस्किट

    कड़ाके की सर्दी में 500 लोगों को वितरित की गर्म चाय व बिस्किट

    भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा ने 14 जनवरी को मकर संक्रांति मनाने का लिया फैसला

    भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा ने 14 जनवरी को मकर संक्रांति मनाने का लिया फैसला
    error: Content is protected !!