
चौकड़ायत एग्रो इंडस्ट्रीज से दो नमूने लिए व नवीन ट्रेडर्स की 15 किलो मिर्च सीज
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप(ehapurnews.com):खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने जनपद हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में बुधवार को छापामार कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने मसाला इकाइयों से नमूने लेकर प्रयोगशाला भेज दिए। साथ ही नवीन ट्रेडर्स से 15 किलोग्राम खुली लाल मिर्च को सीज कर दिया। इस कार्रवाई से अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही।
टीम ने हापुड़ के गांव गोयना में स्थित चौकड़ायत एग्रो इंडस्ट्रीज में कार्रवाई के दौरान धनिया पाउडर व लाल मिर्च पाउडर का एक-एक नमूना संग्रहित किया। हापुड़ की फ्रीगंज रोड पर स्थित नवीन ट्रेडर्स निर्माण इकाई से खुली लाल मिर्च कुटी का एक नमूना लिया। साथ ही 15 किलो लाल मिर्च कुटी को सीज कर दिया जिसकी कीमत 3,750 बताई गई है। इस कार्रवाई के दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामेश्वर प्रसाद गुप्ता, विपिन कुमार सिंह, राम प्रकाश गंगवार, सोवेन्द्र सिंह पंघाल आदि उपस्थित रहे।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010























