
👁 7 views Views
अहेरिया बहेलिया वारा समाज की विशाल जनसभा गढ़ में 27 नवंबर को होगी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के रामलीला मैदान में 27 नवंबर को विशाल जनसभा का आयोजन करने की तैयारी है। अहेरिया बहेलिया वारा समाज द्वारा अपनी-अपनी मांगों के लिए जनसभा का आयोजन किया जा रहा है जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। अहेरिया बहेलिया वारा समाज जनजाति जनसभा का कहना है कि उन्हें प्रमाण पत्र नहीं मिल रहे बल्कि आश्वासन मिल रहे हैं। आश्वासन नहीं बल्कि प्रमाण पत्र चाहिए। इस मांग को लेकर एससी एसटी विशाल जनसभा का आयोजन करने की तैयारी है।
वाहन का बीमा कराने पर पाएं 5% कैशबैक: 9720669699 || #Insurance #Car #Bike #Bus #Truck


























