मुस्लिम दंपति के आपसी झगड़े को हिंदू-मुस्लिम का रूप देने वालों पर मुकदमा












मुस्लिम दंपति के आपसी झगड़े को हिंदू-मुस्लिम का रूप देने वालों पर मुकदमा

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ पुलिस ने झूठी जानकारी फैलाने के मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर कुछ शरारती तत्वों द्वारा मुस्लिम दंपति के आपसी झगड़े को हिंदू मुस्लिम का रूप देकर भ्रामक खबर पोस्ट की। इसके बाद तुरंत हापुड़ पुलिस की सोशल मीडिया सेल सक्रिया हुई जिसने भ्रामक खबर पोस्ट करने वालों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू कर दी है।ईहापुड़ न्यूज़ सोशल मीडिया पोस्ट पर अफवाह फैलाई जा रही थी कि हिंदू लड़की को मुस्लिम युवक द्वारा पीटा जा रहा है। यह वीडियो हाल ही में हापुड़ में सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी जिसमें एक व्यक्ति एक महिला को पीट रहा है। जब वीडियो वायरल होने के बाद हापुड़ पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि यह विवाद मुस्लिम दंपति का आपसी झगड़ा है। कुछ लोगों ने हिंदू मुस्लिम का रूप देकर भ्रामक पोस्ट किया। पुलिस ने मामले में तुरंत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ऐसे आरोपियों के अकाउंट को चिन्हित कर कार्रवाई कर रही है।

जुगल बैकरी से खरीदें बेकरी बिस्कुट, केक, पेस्ट्री, मिल्क ब्रेड, बर्गर, कुलचे आदि: 9897892601







  • Related Posts

    स्कूल में भारतीय भाषा दिवस मनाया

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेरी भाषा मेरा अभिमान सरस्वती शिशु मंदिर ,मोदीनगर मार्ग, हापुड़ में महाकवि सुब्रमण्यम भारती की जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय भाषा दिवस मनाया…

    Read more

    विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने जिला चिकित्सालय का भ्रमण किया

    🔊 Listen to this विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने जिला चिकित्सालय का भ्रमण किया विजडम वुड पब्लिक स्कूल, धनौरा हापुड़ के छात्र-छात्राओं को जिला चिकित्सालय का भ्रमण कराया गया, जहां डॉ…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्कूल में भारतीय भाषा दिवस मनाया

    स्कूल में भारतीय भाषा दिवस मनाया

    विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने जिला चिकित्सालय का भ्रमण किया

    विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने जिला चिकित्सालय का भ्रमण किया

    बाबूगढ़: डिवाइडर पर चढ़कर पलटी कार

    बाबूगढ़: डिवाइडर पर चढ़कर पलटी कार

    तीन अधिवक्ताओं के चैंबरों से हुए बैग चोरी, मुकदमा दर्ज

    तीन अधिवक्ताओं के चैंबरों से हुए बैग चोरी, मुकदमा दर्ज

    बाइक व बुग्गी की भिड़ंत में हुई युवक की मौत, हुआ अंतिम संस्कार

    बाइक व बुग्गी की भिड़ंत में हुई युवक की मौत, हुआ अंतिम संस्कार

    गायब बच्चे को परिवार से मिलाया

    गायब बच्चे को परिवार से मिलाया
    error: Content is protected !!