
रालोद के कार्यक्रम में धड़ाम से गिरा मंच
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव नूरपुर में राष्ट्रीय लोकदल द्वारा आयोजित किसान सम्मेलन में अधिक संख्या में लोगों के मंच पर जमा होने से मंच टूट कर गिर गया जिससे अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। इस दौरान हड़कंप मच गया। मौके से जुड़ी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। आपको बताते चले कि कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता केसी त्यागी भी शामिल हुए थे।
राष्ट्रीय लोकदल द्वारा बुधवार को एक कार्यक्रम बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव नूरपुर में आयोजित किया गया। किसान सम्मेलन में किसानों की समस्या व उनसे जुड़े मुद्दों को उठाना प्राथमिकता था। कार्यक्रम के दौरान अत्यधिक भार के कारण मंच धड़ाम से नीचे आ गिरा जिससे लोगों में भगदड़ की स्थिति बन गई। गनीमत रही किसी को ज्यादा चोट नहीं आई। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता कैसी त्यागी भी शामिल हुए।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010






















