
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गांव चंदपुरा तहसील धौलाना थाना पिलखुवा के रहने वाले एक दर्जन ग्रामीणों ने एसडीएम धौलाना को एक ज्ञापन सौंप कर बताया कि कुछ लोगों द्वारा सरकारी चकरोड को जबरन कब्जा कर खेत में मिलाया गया है। ऐसे में किसानों ने चकरोड को कब्जा मुक्त करने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने एसडीएम धौलाना को पत्र लिखा है।
ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दबंगों ने चकरोड पर कब्जा कर लिया है और अपने खेतों में मिल लिया है। इसकी वजह से आवागमन के लिए रास्ता पूरी तरीके से बंद हो चुका है। आरोपी आए दिन धमकियां देते हैं। ऐसे में पुलिस कार्रवाई करें और जमीन को कब्जा मुक्त कराए। इस दौरान शिवदयाल, राम अवतार, परवीन, सुखवीर, सुमित समेत किसानों ने कार्रवाई की मांग की है।
REDWOOD CLOTHING से खरीदें शर्ट होलसेल दामों पर: 8791313131





















