अधिवक्ता पर हमला करने के मामले में सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के कचहरी परिसर स्थित एक अधिवक्ता मंगलवार को अपने चेंबर में बैठकर विधिक कार्य कर रहा था। इसी दौरान कुछ लोग चेंबर में घुस आए और विपक्षी की पैरवी करने वाले अधिवक्ता पर लात-घूसों से हमला कर दिया। इसी दौरान पीड़ित अधिवक्ता को बचाने आए साथी अधिवक्ता के साथ भी आरोपितों ने मारपीट की और घायल कर जान से मारने की धमकी दी। मामले में पीड़ित अधिवक्ता की तहरीर पर पुलिस ने सात नामजद लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
आपको बता दें कि पुलिस में दी तहरीर में पीड़ित अधिवक्ता ने बताया कि कचहरी परिसर में यामीन खान के नाम से स्थित उसका चेंबर नंबर 94 है। वह अपने क्लाइंट शहनाज की ओर से आरोपितों के खिलाफ न्यायालय में चल रहे पारिवारिक वादों में बतौर अधिवक्ता नियुक्त है मंगलवार के दोपहर करीब डेढ बजे वह अपने चेंबर में बैठकर विधिक कार्य कर रहे थे। तभी अचानक जिला बुलंदशहर के थाना गुलावठी क्षेत्र के गांव खुशहालपुर निवासी इस्लामुद्दीन, शमशुद्दीन, रहीमुद्दीन, रियाजुद्दीन, रहीसुद्दीन पुत्रगण इस्लामुद्दीन व अनीसा, तरन्नुम उनके चेंबर में गाली-गलौज करते हुए घुस गए। अधिवक्ता द्वारा इसका विरोध करने पर आरोपितों ने जान से मारने की नियति से हेलमेट और लात-घुसो से हमला कर दिया। अधिवक्ता पर हमला होता देख उनके साथी संदीप कुमार त्यागी एडवोकेट व दीपांशु त्यागी एडवोकेट बीच-बचाव करने पहुंचे तो आरोपितों ने उनके साथ भी मारपीट शुरू कर दी इतना ही नहीं आरोपितों ने संदीप कुमार त्यागी का जान से मारने के इरादे से गला घोटने का प्रयास किया। इसके बाद सभी आरोपित विपक्षी की पैरवी करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि अधिवक्ता यामीन खान की तहरीर के आधार पर सात नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्दी ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस मामले की जांच कर रही है।
LIVGUARD का इन्वर्टर, बैटरी व सोलर पैनल लगवाने के लिए संपर्क करें: 6396202244
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























