पति समेत पांच दहेज लालचियों पर मुकदमा












पति समेत पांच दहेज लालचियों पर मुकदमा

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के महिला थाना पुलिस ने अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला का उत्पीड़न तथा विवाहिता की हत्या का प्रयास करने के मामले में एसपी के आदेश पर पति समेत पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद ससुराल पक्ष के दहेज लालची बेचैन हैं।

हापुड़ के मोहल्ला न्यू कवि नगर की प्रीति रानी ने बताया कि 11 मई 2018 को उसकी शादी जिला बिजनौर के गांव हकीमपुर शकरगंज के अमित कुमार से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोगों ने अतिरिक्त दहेज में पांच लाख रुपए की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी ना होने पर पति अमित कुमार, सास बिना देवी, देवर योगेश कुमार, मामिया ससुर दिनेश कुमार व ननद सोनी ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इसके बाद वह मायके चली गई। 5 अक्टूबर 2020 को आरोपी पक्ष के लोग उसे वापस ले गए। 17 जुलाई 2022 को आरोपियों ने विवाहिता का दुपट्टे se गला दबाकर उसकी हत्या का प्रयास किया। उसके बाद आरोपियों ने उसे बहन के घर छोड़ दिया। 29 मार्च को पति ने तलाक देने की धमकी दी। पति ने दूसरी शादी व बच्चा होने की बात बताई। पुलिस ने पति समेत पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264







  • Related Posts

    सोनिया में देश को आगे बढ़ाने की क्षमता

    🔊 Listen to this सोनिया में देश को आगे बढ़ाने की क्षमता हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): राज्यसभा सांसद व यूपीए की चेयरमेन श्रीमती सोनिया गांधी का जन्मदिन मंगलवार को जिला कार्यालय…

    Read more

    दौमी-धनोरा मार्ग पर अवैध कॉलोनी

    🔊 Listen to this दौमी-धनोरा मार्ग पर अवैध कॉलोनी हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ का दौमी धनोरा मार्ग व दौमी असौड़ा मार्ग अवैध कालोनियों का सबसे बड़ा अड्डा बना है जहां…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोनिया में देश को आगे बढ़ाने की क्षमता

    सोनिया में देश को आगे बढ़ाने की क्षमता

    दौमी-धनोरा मार्ग पर अवैध कॉलोनी

    दौमी-धनोरा मार्ग पर अवैध कॉलोनी

    पिलखुवा: कार सवारों की टोल कर्मियों से हुई कहासुनी

    पिलखुवा: कार सवारों की टोल कर्मियों से हुई कहासुनी

    कड़कड़ाती ठंड में लोगों को राहत दिलाने आगे आए एलायंस

    कड़कड़ाती ठंड में लोगों को राहत दिलाने आगे आए एलायंस

    फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के मामले में हापुड़ नगर पालिका कर्मियों समेत 14 पर मुकदमा दर्ज

    फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के मामले में हापुड़ नगर पालिका कर्मियों समेत 14 पर मुकदमा दर्ज

    शुगर मिलों ने किया 7.83 करोड़ का भुगतान

    शुगर मिलों ने किया 7.83 करोड़ का भुगतान
    error: Content is protected !!