आठ फीट गहरे गड्ढे में समाई कार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव खिचरा में एक गहरे गड्ढे में रविवार की रात को एक कार समा गई। गनीमत यह रही कि कार चालक इस दौरान बाल-बाल बच गया वरना बड़ा हादसा हो सकता था लेकिन अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाही की वजह से यह हादसा हुआ। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग इकट्ठा हुए और किसी तरह कार चालक का हाल जाना। इसके बाद गाड़ी को बाहर निकाला गया।
रविवार की रात को एक कार में सवार होकर व्यक्ति किसी काम से जा रहा था। जैसे ही वह धौलाना के खिचड़ा में पहुंचा तो करीब आठ फीट गहरे गड्ढे में गाड़ी गिर गई। यहां खुदाई का कार्य चल रहा था लेकिन आसपास कोई साइन बोर्ड ना होने की वजह से कार चालक को यह नजर नहीं आया। इसके बाद गाड़ी गड्ढे में समा गई। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग इकट्ठा हुए और घायल कार सवार का हाल जाना। साथ ही अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप भी लगाया।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























