व्यापारिक नेताओं ने व्यापार हित में खाई कसम
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल जनपद हापुड़ के पदाधिकारियों ने शनिवार की शाम को हापुड़ में आयोजित एक अधिष्ठापन समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ ली और संकल्प लिया कि वे सदैव व्यापारिक हितों के लिए अग्रिम मोर्चे पर लड़ाई लड़ेंगे और व्यापारियों के खिलाफ उत्पीड़न व शोषण की जानकारी मिलने पर आंदोलन से भी पीछे नहीं रहेंगे। समारोह में जनपद हापुड़ के कोने से छोटे-बड़े व मध्यम श्रेणी के व्यापारी बड़ी तादाद में शामिल हुए।
पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल जनपद हापुड़ के चेयरमैन नरेंद्र अग्रवाल, जिलाध्यक्ष प्रदीप गर्ग, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय डावर, कोषाध्यक्ष अमित गोयल, महामंत्री मनीष सिंघल आदि पदाधिकारियों से शपथ के बाद उपस्थित व्यापारियों को आश्वस्त किया कि वे व्यापारी हितों के लिए सदैव रहेंगे।
समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के मंत्री संजीव गोयल सिक्का तथा मंडल के प्रदेश अध्यक्ष आशु शर्मा का व्यापारियों ने पगड़ी व पटका पहना कर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
व्यापार मंडल के प्रदेश संरक्षक सरदार मंजीत सिंह कोछड़, पश्चिम के प्रदेश अध्यक्ष आशु शर्मा, हापुड़ के संगठन चेयरमैन नरेंद्र अग्रवाल व जिला संरक्षण विजेंद्र गर्ग लोहे वाले आदि ने आह्वान किया कि व्यापारिक हितों के संरक्षण के लिए व्यापारी एक जुट हो जाएं और एक मंच पर एकत्र हों। व्यापारियों का हित एक जुटता में ही है।
LIVGUARD का इन्वर्टर, बैटरी व सोलर पैनल लगवाने के लिए संपर्क करें: 6396202244
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586



























