
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भूतपूर्व सांसद एवं राष्ट्रीय लोकदल के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष के.सी. त्यागी तथा बिजनौर सांसद चंदन चौहान का गुरुवार को चांदपुर व ,बिजनौर जाते वक्त हापुड़ पहुंचने पर राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया।
रालोद नेताओं ने कहा कि एनडीए को मजबूत करने के लिए रालोद का मजबूत होना जरूरी है। वरिष्ठ नेताओं ने संगठन को मजबूत करने तथा पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।रालोद किसान हित के साथ-साथ समाज के हर वर्ग की भलाई के लिए कार्य कर रहा है।
इस अवसर पर भूतपूर्व जिलाध्यक्ष उदयवीर तेवतिया, संजीव भरना, जितेंद्र कुक्कू, आकिल खान, कपिल त्यागी, रविंद्र प्रधान, सतेंद्र फौजी, शिव कुमार रोहेला, के.पी. सरोही, विजेंद्र सिंह किलोड़ा वाले, आलोक त्यागी, चेतन त्यागी, मनीष त्यागी, प्रवेश बीडीसी लुहारी, फरियाद चौधरी, अरुण भुल्लर, अभिषेक त्यागी, हरगोविंद, अनिल गुप्ता, कुणाल गौतम, संजय फौजी, सचिंद्र प्रकाश शर्मा, राजीव भरना, कमल सैनी, राजीव निर्मल, अमित बामल, धर्मपाल सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।




















