बाबूगढ़: डिवाइडर से टकराई बाइक
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव उपेड़ा फ्लाईओवर पर एक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। सड़क हादसे के दौरान बाइक सवार युवती समेत दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की जांच जारी है।
हापुड़ के मोहल्ला गांधी विहार कॉलोनी निवासी बबलू और निशि किसी काम से बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। जैसे ही वह शनिवार को उपेड़ा फ्लाईओवर पर पहुंचे तो बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। सड़क हादसे के दौरान दोनों घायल हो गए। सूचना पर थाना प्रभारी प्रभारी विजय कुमार मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। सड़क हादसा शाम करीब 5:30 बजे हुआ जब 40 वर्षीय बबलू पुत्र श्री चरण और निशि पुत्री मुकेश निवासी गांधी विहार की बाइक फिसल कर डिवाइडर से टकरा गई। इस दौरान निशी के बाएं हाथ में फ्रैक्चर हो गया और बबलू को हल्की चोट आई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक हटवाई और रास्ता क्लियर कराया।
फ्लाइंग हेलीकॉप्टर समेत बच्चों के खिलौने व सामान खरीदें: 9719606011
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586



























