हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): यदि आप रोडवेज बसों से यात्रा करते हैं तो यह आपके लिए बड़ी खबर है। अब आने वाले दिनों में कोहरे के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए रोडवेज बस के अधिकारियों ने बड़ा फैसला लिया है जिनका कहना है कि कोहरे के कारण दुर्घटनाओं से बचने के लिए चालक और परिचालकों को निर्देश दिए हैं कि वह रास्ते में ही बसों को रोके और यातायात नियमों का पालन करें।
हापुड़ डिपो के एआरएम संदीप नायक ने बताया कि हापुड़ डिपो से 112 बसों का संचालन हरिद्वार, किठौर, बरेली, दिल्ली, नोएडा, मोदीनगर आदि मार्गों पर किया जाता है। कोहरे में होने वाली घटनाओं पर रोक लगाने के लिए अब निर्देश दिए हैं कि घना कोहरा पड़ने पर रास्ते में ही रोडवेज बसों का संचालन रोका जाए जिससे यात्रियों की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके।
बर्थ-डे, किट्टी, न्यू ईयर पार्टी, शादी के लिए कराएं मेकअप: 8630629250























