👁 2 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अब जल्द ही जनपद हापुड़ के हाफिजपुर क्षेत्र की बृजनाथपुर शुगर मिल को जाने वाली सड़क का चौड़ीकरण होगा। लोक निर्माण विभाग द्वारा 19 करोड़ रुपए की लागत से प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी। हापुड़ बुलंदशहर हाईवे से सपनावत मार्ग को जोड़ने वाली बृजनाथपुर शुगर मिल चौड़ीकरण होने से लोगों को राहत मिलेगी। यहां से सैकड़ों की संख्या में लोगों का आना जाना लगा रहता है। हापुड़-बुलंदशहर मार्ग से गांव बृजनाथपुर के समीप नहर पटरी से बृजनाथपुर शुगर मिल होते हुए धौलाना सपनावत मार्ग के लिए सड़क बनी है। प्रस्ताव को हरी झंडी मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010























