हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के जसरूप नगर में एक महिला ने अपने पति के साथ मिलकर प्रेमी की बुरी तरह पिटाई की। इस दौरान प्रेमी गंभीर रूप से घायल हो गया जिसने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार रेखा की शादी असलम से हुई थी। इसी बीच उसकी सचिन से भी बात होने लगी। इसके बाद 16 दिसंबर को रेखा ने फोन कर अपने प्रेमी सचिन को घर बुलाया और मौका देखकर असलम और रेखा ने लाठी डंडों से सचिन को पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान सचिन गंभीर रूप से घायल हो गया जिसके भाई योगेश ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने सचिन को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्रवाई और मुकदमा दर्ज करते हुए महिला और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ये भी पढ़ेः एके चौधरी, हापुड़ ट्रेनिंग व रम्भा ट्रेनिंग ड्राइविंग स्कूल की मान्यता समाप्त
https://ehapurnews.com/recognition-of-ak-choudhary-hapur-training-and-rambha-training-driving-school-terminated/
शादी समारोह में हलवाई के लिए संपर्क करें : 9219157295























