
अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई बस, चालक व परिचालक घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव सिखेड़ा के पास एक बस अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। इस दौरान चालक व परिचालक घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि बाइक बचाते समय बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। गनीमत रही किसी को गंभीर चोट नहीं आई।
सिंभावली क्षेत्र के सिखेड़ा गांव के पास यह हादसा हुआ। दरअसल गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव दौताई का मनोव्वर गुरुवार की सुबह करीब 5:00 बजे बस लेकर हापुड़ की तरफ जा रहे थे कि सिखेड़ा के पास अचानक एक बाइक सामने आ गई जिसे बचाने के दौरान बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इसमें चालक मनोहर और परिचालक सोनू निवासी गजरौला अमरोहा घायल हो गए। हादसे के दौरान बस में कोई सवारी मौजूद नहीं थी। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264























