
ठेके के दबंग सेल्समैनों की दबंगई, बाहर खड़े ग्राहक को अंदर लाकर डंडे से पीटा
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के अतरपुरा चौपला के पास स्थित शराब के ठेके के दबंग सेल्समैनों ने ग्राहक को अंदर खींच कर लाठी और घूंसे से पीटा। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। कानून को हाथ में लेने वालों को जरा भी कानून का खौफ नहीं है जिन्होंने कई लोगों के सामने एक ग्राहक को जमकर धुना। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसने कानून व्यवस्था पर कई सवाल खड़े किए हैं।
सीसीटीवी के अनुसार यह घटना 8 अगस्त 2025 की रात करीब 9:45 बजे के आसपास की है। जब ग्राहक और सेल्समेन में किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई जिसके बाद गुस्साए ठेके के दबंग सेल्समैनों ने ठेके के अंदर रखी लाठी निकाली और ठेके के बाहर खड़े ग्राहक को अंदर खींचकर उसे जमकर पीटा। दोनों को जरा भी दया नहीं आई। दोनों ही लात-घूंसों की बरसात करते रहे। उन्होंने पीड़ित को जमकर पीटा। उसको डंडे मारे, इतना ही नहीं आसपास मौजूद लोग भी तमाशागीन बने रहे। कुछ लोगों के हस्तक्षेप के बाद सेल्समैन ने पीड़ित को छोड़ दिया। यह घटना सीसीटीवी कमरे में कैद हो गई जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हापुड़ के अतरपुरा चोपला के पास स्थित शराब के ठेकों के सेल्समैन ने कानून व्यवस्था पर भी कई सवाल खड़े किए हैं।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर

























