
स्वाधीनता संग्राम में हापुड़ के शहीदों ने दिया बलिदान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): स्वाधीनता आंदोलन में हापुड़ भी पीछे नहीं रहा और चार आंदोलनकारी अंग्रेज पुलिस की गोली का शिकार बन गए। हापुड़ के बलिदानियोँ को हापुड़ के अतरपुरा पुलिस चौकी के निकट बने शहीद स्मारक पर 11 अगस्त, सोमवार को शाम याद कर उन्हें श्रध्दांजलि दी जाएगी।
बात 11 अगस्त 1942 की है, जब स्वाधीनता संग्राम के दौरान हापुड़ के लोगों ने अंग्रेज हुकूमत के खिलाफ आंदोलन का बिगुल बजा दिया। इस देश भक्तों का एक जुलूस कोठी गेट की ओर से अंग्रेजों भारत छोड़ो का नारे लगाते हुए अतरपुरा चौपला को और बढ़ रहा था। इस जुलूस में सेवाराम तिरंगा लेकर आगे चल रहे थे। अंग्रेज पुलिस ने जुलूस को रोकने का प्रयास किया, परन्तु जुलूस नहीं रुका। अंग्रेज पुलिस ने देशभक्तों पर गोलियां चला दी और चार लोग शहीद हो गए। सेवा राम ने तिरंगा नहीं गिरने दिया पुलिस चौकी की एक दीवार पर गोलियों के स्पष्ट निशान है। हापुड़ के शहीद लाला मांगे लाल वैश्य, पंडित अंगन लाल शर्मा, गिरधारी लाल ठठेरे तथा रामस्वरूप जाटव हैं।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010

























