
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), default quality
सम्पत्ति के लिए भाई को उतारा मौत के घाट, जीवन भर जेल में पीसेगा चक्की
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर के गांव नया में 16 जुलाई-2023 को एक भाई ने अपने सगे भाई को सम्पत्ति के लिए मौत के घाट उतार दिया। न्यायालय ने इस सिलसिले में दोनों पक्षों को सुना और हत्यारोपी टीकम पुत्र महीपाल निवासी न्या गाँव इनायतपुर को दोषी पाया और अभियुक्त को सश्रम आजीवन कारावास व 60 हजार रूपए के अर्थदंड की सजा सुनाई है।
जिला शासकीय अधिवक्ता गौरव नागर ने बताया कि 16 जुलाई 2023 गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नया गांव निवासी राजेंद्र ने मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें बताया था कि उसके पिता महीपाल शाम को करीब आठ बजे घर पर बैठे हुए थे। इसी बीच उसका चाचा टीकम, याची कुंता, मूलचंद, | चंद्रा सम्पत्ति लालचके चक्कर मैलाठी डंडे, चाकू लेकर उनके घर पर पहुंच गए। आरोपियों ने उसके पिता महिपाल के साथ गाली गलौज की थी। पिता ने विरोध किया तो आरोपी ने चाकू से मारकर हत्या कर दी थी। पीड़ित को भी जान से मारने की धमकी दी गई थी। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर टीकम के खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया था। जिला शासकीय अधिवक्ता गौरव नागर ने बताया कि मृतक महीपाल के पिता मूलचंद के चार लड़के थे। मूलचंद ने महीपाल को अपनी समस्त कृषि भूमि से वेदखल कर रखा था। जिस पर महीपाल ने अपने परिवार के पालन पोषण के लिए अपने पिता मूलचंद से उनकी पैतृक सम्पत्ति में अपने हिस्से की मांग की थी।
होलसेल के दामों पर खरीदें बैटरी व सोलर पैनल: 6396202244






















