हापुड, सीमन (ehapurnews.com):फतेगढ़ से मेरठ को जाते हुए राजपूत रेजीमेंट के कमांडेंट ब्रिगेडियर सरदार हरमिंदर सिंह संधू ने गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दरबार उत्तर प्रदेश सिख मिशन हापुड़ में नतमस्तक होकर गुरु साहिब जी का आर्शीवाद प्राप्त कर सरबत के भले की और देश की सेना की सुख समृद्धि के लिए अरदास की। उत्तर प्रदेश सिख मिशन हापुड़ के प्रभारी सरदार ब्रजपाल सिंह ने समूह स्टाफ के साथ मिलकर ब्रिगेडियर संधू सहाब को एक शाल, श्री दरबार साहिब श्री अमृतसर की एक फोटो, और सिख पंथ की सर्वोच्च संस्था शिरोमणी गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी की धर्म प्रचार कमेटी श्री अमृतसर साहिब जी की तरफ से सिख इतिहास की कुछ पुस्तके और एक पगड़ी दस्तार भेंट कर उनको सम्मानित किया। उपरांत ब्रिगेडियर साहब ने सरदार बृजपाल सिंह के आवास पर नाश्ता किया और सरदार ब्रजपाल सिंह छोकर के चाचा शहीद सरदार राजपाल सिंह 15 पंजाब 1 पटियाला जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा करते हुए 1971 भारत पाक युद्ध में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था के फोटो के साथ खड़े होकर फोटो खिंचवाई सरदार ब्रजपाल सिंह का भांजा संदीप सिंह भड़ाना भी संधू सहाब के साथ राजपूत रेजिमेंट में देश की सेना में अपनी सेवाएं दे रहा है जो ब्रिगेडियर साहब के साथ ब्रिगेडियर साहब के साथ खड़ा दिखाई दे रहा है इसके बाद ब्रिगेडियर संधू मेरठ के लिए रवाना हो गए।
हापुड़ में खुल गया है अत्याधुनिक आईसीयू वाला एटमॉस हॉस्पिटल: 7668261773
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























