
ब्रजघाट: हरियाणा से गंगा स्नान करने आए श्रद्धालु को सांड ने मारी टक्कर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के तीर्थ नगरी ब्रजघाट में गंगा किनारे आस्था की डुबकी लगाने पहुंचे एक श्रद्धालु पर सांड ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिससे वहां हड़कंप मच गया है।
तीर्थ नगरी ब्रजघाट में गंगा तट पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा रामभरोसे नजर आ रही है। हरियाणा से अपने परिवार के साथ गंगा स्नान करने आए देवेंद्र नामक श्रद्धालु को घाट के पास घूम रहे एक आवारा सांड ने अचानक जोरदार टक्कर मार दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमला इतना भयानक था कि देवेंद्र संभल तक नहीं पाए और जमीन पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह सांड को भगाया और घायल श्रद्धालु को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों और दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं में भारी रोष है। लोगों का कहना है कि गंगा घाटों और आसपास के इलाकों में आवारा पशुओं का आतंक लगातार बढ़ रहा है, लेकिन नगर पालिका और प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। आए दिन होने वाले ऐसे हादसों से श्रद्धालुओं की जान पर हमेशा खतरा मंडरा रहा है।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559

























