
गढ़ रोडवेज डिपो की 29 खटारा बसें बाहर, 6 कंडम घोषित
हापुड़, सीमन(ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर रोडवेज डिपो से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। एनसीआर (NCR) क्षेत्र में डीजल वाहनों की तय समयावधि पूरी होने के कारण डिपो की 29 बसों को अब NCR सीमा से बाहर भेजने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
नियमों के मुताबिक, NCR क्षेत्र में डीजल बसों के संचालन की अधिकतम सीमा 10 वर्ष है, जबकि गैर-एनसीआर इलाकों में यह सीमा 15 साल की है। गढ़ डिपो में 10 साल की सीमा पार कर चुकी इन 29 बसों को अब प्रयागराज और अन्य गैर-एनसीआर डिपो में ट्रांसफर किया जा रहा है। इसके अलावा, पूरी तरह बेकार हो चुकी 6 बसों को ‘कंडम’ घोषित कर दिया गया है, जिनकी मेरठ में नीलामी की जाएगी।
गढ़ डिपो के एआरएम हेमंत मिश्रा ने बताया कि पुरानी बसों को हटाने की प्रक्रिया के साथ ही नए बेड़े की मांग को लेकर मुख्यालय को पत्र भेज दिया गया है।
हालांकि, जब तक डिपो को नई बसें नहीं मिल जातीं, तब तक यात्रियों को सफर के दौरान कुछ दिक्कतों और बसों की कमी का सामना करना पड़ सकता है। विभाग का कहना है कि नई बसें मिलते ही सेवाओं को फिर से पूरी तरह सुचारू कर दिया जाएगा।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365

























