
छेड़छाड़ का विरोध करने पर घर में घुसकर मारपीट
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव की रहने वाली महिला ने आरोप लगाया कि 17 अक्टूबर को सुबह के समय वह घेर पर जा रही थी। रास्ते में मोहित पुत्र विनोद निवासी नूरपुर ने उसे देखकर रास्ते में रोककर इशारे किए। उसके साथ शिवम शर्मा पुत्र नरेश शर्मा निवासी ग्राम नूरपुर भी था। पीड़िता का आरोप है कि पहले भी आरोपी कई बार छेड़छाड़ कर चुके हैं। वह दहशत में है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता के परिजनों ने घटना का विरोध किया तो आरोपी फावड़ा लेकर उसके घर में घुस गए और जान से मारने का प्रयास किया। पुलिस ने मामले में कार्यवाही करते हुए मोहित और शिवम शर्मा पर एफआईआर दर्ज कर ली है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)

























