
हापुड़ में संदिग्ध परिस्थितियों में पत्रकार की मौत
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के देहात क्षेत्र में रविवार को एक पत्रकार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पत्रकार की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। सूचना पाकर तीन थानों की फोर्स मौके पर पहुंची जो मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस हर पहलू पर छानबीन कर रही है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के पश्चात ही मौत के असल कारण का पता चल सकेगा।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के कोठी गेट के रहने वाले 45 वर्षीय नसीम पत्रकार जरोठी रोड पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें हापुड़ की गढ़ पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया जहां चिकित्स्कों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पत्रकार की मौत की खबर मिलने पर हापुड़ देहात, हापुड़ कोतवाली, बाबूगढ़ थाने की फोर्स मौके पर पहुंची जो मामले की जांच कर रही है। परिवार में कोहराम मचा है।
99 MINI MALL से खरीदें अधिकतर सामान मात्र 99/- में: 8191820867

























